अम्बा (औरंगाबाद) खबर सुप्रभात
राजद के कुटुम्बा प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा को आज निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इनके अलावा और कोई भी प्रत्याशी अध्यक्ष पद का दावेदार नहीं थे। कुटुम्बा के पूर्व प्रमुख कृष्णा पासवान ने सत्यनारायण शर्मा को पुनः अध्यक्ष के लिए नामों का प्रस्ताव रखे जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित कर सत्यनारायण शर्मा को पुनः अध्यक्ष चुन लिया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद सत्यनारायण शर्मा ने सभी सदस्यों को अभिवादन के साथ अभार जताते हुए अपने जिम्मेवारी को निभाने का प्रतिबद्धता दुहराये तथा बिहार सरकार के उपलब्धियों को घर घर तक पहुंचाने का उपस्थित सदस्यों से अपील किये। जिला राजद के वरीय नेता संजय यादव चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर सुरेश पासवान, नंद कुमार सिंह यादव, डुमरी पंचायत के मुखिया रविन्द्र यादव , कुटुम्बा के पूर्व प्रमुख कृष्णा यादव , रामनारायण यादव, प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह, बनारसी पासवान, सरोज यादव के अलावे सैंकड़ों लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दिये हैं।