औरंगाबाद से अम्बुज कुमार का रिपोर्ट
औरंगाबाद के पूर्व विधायक एवं बिहार सरकार में सहकारिता मंत्री रहे रामाधार सिंह जी को जल्द स्वस्थ होने के लिए औरंगाबाद अदरी नदी स्थित सूर्य मंदिर एवं भगवान भोलेनाथ के मंदिर में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों द्वारा पूजा एवं हवन कार्यक्रम भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह जी के नेतृत्व में किया गया।
पूजा कार्यक्रम को विशेष रूप से अर्पण देने के लिए 7 ब्राह्मणों द्वारा पूजन व हवन कार्यक्रम का मंगलाचरण किया गया । पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहां की बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं औरंगाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक रामाधार सिंह जी के अस्वस्थ होने से औरंगाबाद के लोग चिंतित हैं।। उपस्थित सभी लोगों ने हवन में भाग लिया एवं ईश्वर से प्रार्थना किया है कि श्री रामाधार सिंह जी जल्द स्वस्थ हो एवं अपने विधानसभा क्षेत्र में लौटे एवं क्षेत्र के विकास के लिए काम करें ।कहा कि पूर्व मंत्री रामाधार सिंह औरंगाबाद भारतीय जनता पार्टी के स्तंभ रहे हैं एवं बिहार के एक बड़े नेता के रूप में जाने जाते रहे हैं । औरंगाबाद के लिए इन्होंने युगपुरुष के रूप में कार्य किया है एवं विकास में इनका योगदान रहा है।। आज इनके अस्वस्थ होने की सूचना से औरंगाबाद की जनता दुखी है ,लोग चाहते हैं स्वस्थ होकर पुणः क्षेत्र में लोगों के सेवा कार्य के लिए आये ।इनका कार्यकर्ताओं एवं जनता से जुड़ाव रहा है, इसलिए इनके अस्वस्थ होने से सभी पीड़ित हैं ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता रामकेवल सिंह जी ,रामकरण सिंह ,अनिल गुप्ता , उज्जवल कुमार ,चंद्रेश सिंह, संजय गुप्ता ,इंद्रदेव यादव ,सुनील कुमार शर्मा ,शिवनंदन पांडे ,जयनंदन पांडे, रईस आजम खां उर्फ छोटन खान ,फारूक अंसारी ,विजय मेहता ,प्रकाश सोलंकी, रामरतन प्रसाद ,कौशल सिंह, पिंटू, राम रूप सिंह ,विनय कुमार पप्पू विनोद शर्मा ,राजेंद्र गुप्ता ,चंदन सिंह ,दुर्गा सिंह ,नरेश राम, रघुनाथ राम ,अनिल सिंह ,नागेंद्र सिंह ,डब्लू मिश्रा ,बाबा रोशन मिश्रा, विनय मिश्रा ,रवि मिश्रा, मुन्ना सिंह ,राजकुमार सिंह, भोला सिंह ,नित्यानंद तिवारी ,धीरज सोलंकी, नूतन सिंह ,सत्येंद्र पासवान ,सुनील सिंह, रवि रंजन पांडे ,रंजीत शर्मा ,अविनाश कुमार ,रामानुज पांडे ,योगेंद्र सिंह ,टुना प्रसाद गुप्ता ,अनिल गोस्वामी ,रामाश्रय पांडे, कृष्णा गुप्ता ,मनोज सिंह शामिल थे