तजा खबर

पंजाबी सिंगर सिद्दू मुसेवाल को अपराधियों ने गोली मारकर किया हत्या , हत्या के बाद भगवंत मान सरकार पर उठ रहा सवाल , एक दिन पूर्व मान सरकार ने लिया था सुरक्षा ब्यवस्था वापस।

आलोक कुमार, केन्द्रीय न्यूज डेस्क खबर सुप्रभात।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मानसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। एक दिन पहले शनिवार को पंजाब की मान सरकार ने मूसेवाला से वीआईपी सुरक्षा को वापस ले लिया था। गोली लगने के बाद मूसेवाला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
मूसेवाला के साथ की हत्या के बाद पंजाब सरकार पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि, एक दिन पहले ही भगवंत मान सरकार ने मूसेवाला समेत 424 लोगों की पुलिस सुरक्षा वापस ले ली थी।सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर मानसा से लड़ा था और उन्हें आप उम्मीदवार विजय सिंगला ने 63,000 मतों के भारी अंतर से हराया था। विजय सिंगला को हाल ही में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया था।
पिछले महीने, सिद्धू मूसेवाला ने अपने नवीनतम गीत ‘बलि का बकरा’ में आम आदमी पार्टी और उसके समर्थकों को निशाना बनाने के बाद एक विवाद खड़ा कर दिया था। गायक ने कथित तौर पर अपने गाने में आप समर्थकों को ‘गद्दार’ (देशद्रोही) कहा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *