अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
16 जुलाई (रविवार) को औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना अंतर्गत घटित चुन्नू पाण्डेय उर्फ विवेक के अपहरण हत्या की घटना के संबंध में वादिनी लीलावती कुंवर पति स्वर्गीय गंगाधर पाण्डेय ग्राम मुटुरविगहा थाना नवीनगर जिला औरंगाबाद के द्वारा नवीनगर थाना के पुलिस पदाधिकारी के समक्ष बयान दिया गया। जिसमें 50000 रुपया बकाया रहने

की बात कहते हुए एवं बेटे को झूठा अग्रिमेट बनाने हेतु कहने और नहीं बनाने पर उठाकर ले जाने एवं मारपीट कर हत्या कर देने की बात कहते हुए बेटे की हत्या में शामिल 4 लोगों को नामजद किया गया। प्राप्त बयान पर तत्काल नवीनगर थाना कांड संख्या 298/23 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया, त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त कांड में शामिल दो नामजद अभियुक्त अविनाश कुमार एवं बादल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस औरंगाबाद द्वारा मामले में संज्ञान लेते हुए कांड में त्वरित गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर औरंगाबाद के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल का गठन करते हुए कांड में अन्य नामजदों की त्वरित गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया। उक्त कांड में शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी जारी है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रेस नोट जारी कर दी गई है।