अम्बा (औरंगाबाद)खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के अम्बा में आज बुधवार को हिन्दू नववर्ष व नवरात्र के अवसर पर देवी -दुर्गा मंदिर में रामभक्तों का
![](https://khabarsuprabhat.com/wp-content/uploads/2023/03/Screenshot_2023-03-22-15-27-58-53_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817-1-300x179.jpg)
सुबह होते ही भीड़ उमड़ने लगी। पुरुषों के अपेक्षा महिलाओंका भीड़ ज्यादा देखा गया। सुबह होते ही महिलाओं का भीड़ देबी -दुर्गा मंदिर में उमड़ने लगी तथा मां शैलपुत्री का पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी। सभी महिलाएं भगवा वस्त्र में तथा माथे पर जय श्री राम लिखा स्टीकर लगाए तथा हाथ में
![](https://khabarsuprabhat.com/wp-content/uploads/2023/03/Screenshot_2023-03-22-15-29-07-32_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817-300x176.jpg)
कलश लिए शहर में शोभा यात्रा भी निकाली। देवी -दुर्गा मंदिर प्रांगण से शोभा यात्रा निकाली गई जो मां सतबहिनी
![](https://khabarsuprabhat.com/wp-content/uploads/2023/03/Screenshot_2023-03-22-15-29-58-79_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817-300x175.jpg)
मंदिर पहुंची और फिर नगर भ्रमण किया। शोभा यात्रा में राधा कृष्ण का झांकी, घोड़े का टाप तथा जय श्री राम का
![](https://khabarsuprabhat.com/wp-content/uploads/2023/03/Screenshot_2023-03-22-15-32-57-13_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817-300x175.jpg)
उद्घघोष से पुरे शहर का माहौल भक्तिमय वातावरण में डुब गया। पुरुष श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए जय श्री राम के उद्घघोष करते देखे गए तथा इस अवसर पर पूजा समिति के सदस्यों द्वारा शोभा यात्रा का नेतृत्व किया जा रहा था। मौके पर स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सक्रिय देखा गया।