तजा खबर

8 आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

अम्बुज कुमार, खबर सुप्रभात

जिले में भिन्न-भिन्न मामले में आरोपितों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दी गई है। जानकारी के अनुसार अम्बा थाना कांड संख्या 292/22 दिनांक 10.12.2022 के आरोपित सरोज यादव पिता रामविलास यादव ग्राम जौड़ा थाना अंबा जिला औरंगाबाद, फेसर थाना कांड संख्या 61/23 दिनांक 11.3.2023 के आरोपित राजू कुमार पिता जीतू सिंह ग्राम शिसो बिगहा थाना जम्होर जिला औरंगाबाद को बालू लदे ट्रैक्टर के साथ, कासमा थाना कांड संख्या 39/23 दिनांक 10.3.2023 के आरोपित रामपुकार चौधरी पिता स्व० बादहू चौधरी ग्राम देवकली थाना कासमा जिला औरंगाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा शराब मामले में 4, तथा एक वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार महुआ शराब 85 लीटर विदेशी शराब 5.37 लीटर बरामद किया गया है। एवं वाहन जांच एवं समन के 12 हजार रुपए राशि वसूल किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *