तजा खबर

आप का प्रदेशस्तरीय प्रदर्शन

हिमांशु शर्मा /आलोक कुमार , खबर सुप्रभात।

आज दिनांक 7/5/2022 को आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी एवम राज्य सभा #सांसद संजय सिंह के आह्वाहन पर उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए चंदौली और ललितपुर कांड के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश स्तरीय #प्रदर्शन किया जिसमे प्रत्येक जिले के मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा । इसके क्रम में गौतम बुध नगर में भी सांसद संजय सिंह के आदेश अनुसार पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन श्री उमेश निगम जी को सौंपा और ये मांग की चंदौली और ललितपुर कांड की निष्पक्ष जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कमिटी बना के की जाए और न्याय दिलाया जाए । गौतम बुध नगर के इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से दादरी विधानसभा से आप पार्टी के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रभारी संजय चेची जी , पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष (व्यापार) कुलदीप कुमार, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष (ओबीसी) गुड्डू यादव, जतन भाटी ,पूर्व महिला जिला अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संस्कृति प्रकोष्ठ बौशाली सिंहा, पूर्व प्रदेश सचिव यूथ विंग तरुण तंवर पूर्व ओबीसी जिला अध्यक्ष नवीन भाटी, जतन भाटी, पूर्व प्रदेश सचिव (यूथ) अजय, पूर्व जेवर अध्यक्ष (व्यापार) ओमकार भाटी, पूर्व जिला महिला सचिव लक्ष्मी, पूर्व जिला महासचिव (महिला) गीता छेत्री, पूर्व जिला महिला सचिव प्रीति नागर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष परशुराम चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ राहुलसेठ, नलिनी आन्टी जी , पूर्व जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष हाजी लाल , पूर्व जिला लीगल सेल अध्यक्ष अमित भारद्वाज, पूर्व मेरठ मंडल अध्यक्ष (व्यापार) अमित यादव, संदीप भाटी, राजेश उपाध्याय, और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *