कुदरा में ट्रेन के चपेट में आने से सब्जी विक्रेता का मौत

संवाद सूत्र , खबर सुप्रभात

कैमूर जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेल खंड के कुदरा स्टेशन से एक किलोमीटर पूर्व सकरी गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गयी। घटना के बाद आसपास रहे लोगों की भीड़ जुट गयी और इसकी ज सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ट्रेन की चपेट में मौत के गाल में समाया सब्जी विक्रेता गया जिला का चंदन जायसवाल है।

बता दें कि चंदन कुदरा में ही रहकर सब्जी बेचने का काम करता था और रविवार को उक्त जगह पर हुए हादसे में ट्रेने की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। इसकी सूचना पुलिस ने परिजनों को दिया जिसके बाद परिजन कैमूर जिले के लिए रवाना हो गये थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *