निशांत कुमार खबर सुप्रभात
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की तो बिहार में भी एक सीट पर हुए उपचुनाव में मतदाताओं ने कमल के फूल को ही चुना है। कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी की जीत, आने वाले समय में महागठबंधन की उल्टी गिनती की ओर संकेत करता है! बिहार विधानसभा उपचुनाव में कुढ़नी की सीट पर जहां बीजेपी अकेले दम पर लड़ रही थी। वहीं जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार को महागठबंधन में शामिल 7 दलों का समर्थन हासिल था। इसके अलावा सत्ता का समर्थन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्य के साथ कई समीकरण और महागठबंधन की सिटिंग सीट का सपोर्ट हासिल था। बावजूद इसके बीजेपी ने अकेले दम पर तीन बार इसी सीट पर विधायक रह चुके जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार मनोज कुशवाहा को पटखनी देकर जीत हासिल की है। यह दिखाता है कि तोड़ तोड़ के गठबंधन से भले ही नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ सरकार बना ले किंतु जनता का समर्थन भाजपा को ही है!
उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता के
![](https://khabarsuprabhat.com/wp-content/uploads/2022/12/Screenshot_2022-12-09-14-57-56-55_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7-300x300.jpg)
ऐतिहासिक जीत के साथ ही बिहार में महागठबंधन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. बिहार की जनता उनकी विदाई कराने का संदेश दे दिया है. आज बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. हत्या, लूट व अपहरण आम हो गया है. महिलाओं के साथ अपराध की घटना में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी हुई है. कुढ़नी की महान जनता ने ठगने वाले महागठबंधन को धूल चटा दी है. कुढ़नी की समस्त देवतुल्य जनता व भाजपा कार्यकर्तागण को बधाई. यह जीत भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को और अधिक प्रबल करेगा. इस अवसर पर भाजपा नेता इंद्रदेव यादव ,सुनील कुमार सिंह, अनिल गुप्ता ,अरविंद सिंह ,वीरेंद्र कुमार सिंह ,विनोद शर्मा ,राकेश कुमार देवता ,अनिल पांडे ,विजय प्रसाद निराला, रघुनाथ राम ,राम रूप सिंह ,अनिल पांडे ,मुकेश साहू, जुगल किशोर सिंह ,टुना प्रसाद गुप्ता ,मधेेश्वर चंद्रवंशी, ललेंनदर शर्मा ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी…