तजा खबर

भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रजेंद्र सिंह के आकस्मिक निधन पर कार्यकर्ताओं ने जताया शोक भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता एवं हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे ब्रजेंद्र बाबू : पुरुषोत्तम

अम्बुज कुमार , खबर सुप्रभात

बारुण प्रखंड के रसलपुर गांव निवासी भाजपा के वरीय नेता ब्रजेंद्र सिंह जी किडनी के बीमारी के कारण अपनी जंग हार गए , बुधवार को रात रांची के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया वे लगभग डेढ़ साल से बीमार चल रहे थे उनके निधन से भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मर्माहत एवं दुखी हैं । अंतिम संस्कार आज जम्होर स्थित दोमुहान पुनपुन संगम घाट पर किया गया जिसमें सैकड़ों लोग भाग लेकर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित किया।
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोतम कुमार सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धेय ब्रजेंद्र सिंह जी पार्टी के रिढ़ थें।प्रत्येक कार्यकर्ता के दुख सुख के साथ रहते थे सामाजिक कार्यकर्ता के नाते वे गरीब असहाय लोगों की भलाई के लिए बराबर तत्पर रहते थे वे सच्चे संघर्षशील जुझारू एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रनेता थे मेरे लिए उनका निधन व्यक्तिगत एवं परिवारिक क्षती है ।ब्रजेंद्र सिंह जी पिछले 32 वर्षों से भाजपा के सिद्धांत को आगे बढ़ा रहे थे संगठन के विभिन्न पदों पर जैसे बारुण प्रखंड अध्यक्ष, जिला मंत्री ,जिला उपाध्यक्ष ,जिला किसान मोर्चा अध्य्क्ष, जिला महामंत्री ,प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के रूप में संगठन में काम कर पार्टी को आगे बढ़ाएं। उनके निधन पर पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अधिवक्ता इंद्रदेव यादव  सुनील शर्मा जुगल किशोर सिंह विजय प्रसाद निराला ने कहा कि वे भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के विचारों पर चलने वाले थे दल के प्रत्येक कार्य कर्म में उनकी भागीदारी महत्वपूर्ण होती थी ।वे हमेशा सभी

के कंधे से कंधा मिलाकर चले उनके निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नही है।वे अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्री सहित पूरा भरा परिवार छोड़कर चले गए ।भाजपा नेता रामकरण सिंह अनिल गुप्ता धनंजय शर्मा विनोद शर्मा चितरंजन सिंह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह अमन कुशवाहा विवेक कुमार सिंह भाजपा कार्यकर्ता अनिल पांडे संजीव पंत पूर्व मुखिया सुरेंद्र गुप्ता सुभाष गुप्ता जम्होर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कांग्रेस नेता लुटूर सिंह सरपंच पप्पू ज्वाला सिंह सुभाष गुप्ता गुड्डू गुप्ता विरेन्द्र कुमार सिंह अमर उजाला सहित अन्य लोगों ने अंतिम संस्कार में भाग लेकर शोक व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *