बलिगांव में अतीक्रमण को ले दो पक्षों ने सीओ से किया शिकायत


अकोढी गोला ( रोहतास ) संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


रोहतास जिले के अकोढी गोला अंचल के बलिगांव गांव में 18नवम्बर 26 को हुए मामुली बिवाद के बाद हुए हिंसक झढप के बाद गांव में बिवाद धिरे धिरे गहराते जा रहा है।हिंसक झडप के बाद जहां दोनों पक्षों द्वारा प्राथमिकी राजपुर थाना में दर्ज कराई गई है वहीं अब गांव में अतिक्रमण के सवाल पर मामले में नया मोड़ आने लगा है। सबसे पहले राजपुर थाना

अंचल कार्यालय अकोढी गोला

कांड संख्या 221 के आरोपी और घटना के तथाकथित मुख्य नायक (षड्यंत्रकर्ता ) बलिगांव पैक्स अध्यक्ष के अंधभक्त रामावतार शर्मा द्वारा सुधीर चौधरी द्वारा अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए अकोढी गोला अंचल अधिकारी के कार्यालय में आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने के लिए आवेदन दिया है तो सुधीर चौधरी ने भी सीओ कार्यालय को आवेदन देकर गांव में शिवमंदीर से लेकर गांव के मुख्य गली को अतिक्रमण होने का आरोप लगाया है तथा अतिक्रमण शिघ्र हटाने का गुहार लगाये हैं।अब देखना यह है कि दोनों पक्षों द्वारा सीओ कार्यालय में दिये गये आवेदन के आलोक में आगे क्या कारवाई होता है। फिलहाल ग्रामीणों का नज़र सीओ कार्यालय द्वारा किए जा रहे कारवाई पर टिकी हुई है। ग्रामीण सुधीर चौधरी ने सीओ से मामले में पारदर्शिता पूर्ण कारवाई करने का अपेक्षा किये हैं।