नई दिल्ली संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
परिसीमन बिल पर वोटिंग से पहले कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने पार्टी के भीतर अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया है। दिल्ली में उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश में पार्टी के लिए करीब 100 बड़े कार्यक्रम किए, लेकिन अब उन्हें संगठन के कार्यक्रमों की जानकारी तक नहीं दी जाती। नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर पार्टी उन्हें सिर्फ भीड़ का हिस्सा बनाना चाहती है तो वह इसके लिए तैयार नहीं हैं।
