मयूरभट्ट का ‘ मायर ‘ ही आज का शमशेर नगर है

खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले के उत्तरी छोर पर एन एच 139 पर स्थित शमशेर नगर पुरानें समय में ‘ मायर ‘ के नाम से ख्याति प्राप्त नगर हुआ करता था । इतिहाँस को खँगालों से इसकी प्रमाणिकता सिद्ध होती है। लेकिन मुगल कालिन सत्ता में दाउद नगर का जागीरदार शमशेर खान हुआ करता था ।

इसी नें ‘मायर ‘ नगर का नामकरण शमशेर नगर अपनें नाम पर किया । ‘ मायर ‘ नगर का प्राचिन इतिहाँस:- – – यह नगर शाक्यद्विपिय बह्मणों का प्रभुत्व का हुआ करता था ।यहाँ के बह्मण अपनें आप को मयूर भट्ट के वंशज बताते हैं। मयूर भट्ट हर्षवर्द्धन के दरवारी कवि थें, तथा अपनें आप को संस्कृत के ख्याति प्राप्त कवि वाणभट्ट के रिस्तेदार बताते थें। ऐसा कहा जाता है कि मयूर भट्ट के बहन का विवाह वाणभट्ट के साथ हुआ था । मयूर भट्ट के बारे में ऐसा कहा जाता है कि वे सर्पदंश के इलाज में ख्यति प्राप्त किए थे । संयासी जीवन में यायावरी करते हुए मयूर भट्ट हर्षवर्द्धन के दरवार में पहुँच गये। हर्षवर्द्धन नें इनकी योग्यता के बदौलत अपना दरवारी कवि बना लिया । मयूर भट्ट ऐसा चाहते थें कि वाणभट्ट भी हर्षवर्द्धन के दरवार में ही आ जायें । लेकिन हर्षवर्द्धन के मन में वाणभट्ट के प्रति काफी कुछ मिथ्या एवं नकारात्मक सोंच रखने के कारण ऐसा नहीं हुआ । लेकिन मयूर भट्ट को ऐसा भरोसा एवं विश्वास बना था कि यदि एकबार वाणभट्ट की मुलाकात यदि किसी तरह हर्षवर्द्धन से करा दी जाय, तो अपनी विद्वता के बदौलत हर्षवर्द्धन को वे कायल कर देंगे, तथा राज दरवार में सुशोभित हो जायेंगें ।