सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट खबर सुप्रभात समाचार सेवा
आज के ही दिन भगवान शिव नें तरकासुर के तीनों पुत्रों ( विधुन्माली, ताड़काक्ष एवं कमलाक्ष) नें बह्या जी की घोर तपस्या कर अमरत्व का बरदान माँगा था, जिसे संशोधन कर यह कहा गया था कि जबतक तीनों का पुर ( नगर ) एक ही सिध में नहीं आ जाये तबतक इनका अंत नहीं हो । देवताओं नें शिव जी तारकासुर के तीनों अत्याचारी पुत्रों का बध करनें की प्रार्थना की । भगवान शिव नें पृथ्वी को रथ, सूर्य – चंद्र को पहिए, बेदों को घोड़े, मेरु पर्वत को धनुष बनाकर पशुपतास्त्र से तीनों पुरों को जला कर भष्म कर दिया । तभी से शिव जी का नाम त्रिपुरारी पड़ा । कार्तिक पूर्णिमा के दिन संध्या में सभी देवतागण देवलोक से काशी पधारकर वहाँ के अस्सी घाटों पर पवित्र गंगाजल से आचमन कर दीप जलाकर दीपावली मनाते हैं । तभी से इसे देव दीपावली के नाम से जाना जानें लगा। आज ही के दिन वृन्दा से तुलसी बनी नारी को हाँथ पकड़कर भगवान विष्णु स्वर्ग लोक लेकर चले गये । घरती लोक पर अपना प्रतिक शालीग शालीग्राम पत्थर एवं तुलसी ( नारी ) का प्रतिक एक पौधा छोड़ गये।
सिखों के गुरु नानक देव जी का 1469 ई० में कार्तिक पूर्णिमा के ही दिन प्रकाट्य होनें के कारण सिख सम्प्रदाय के लोग प्रकाश पर्व मनाते हैं।

