केन्द्रीय न्यूज डेस्क ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि गरीबी को सिर्फ मजदूरी या आमदनी से नहीं मापा जा सकता। सुरक्षित घर, साफ पानी, स्वच्छता और इलाज के बिना परिवार गरीबी में रहता है। आमदनी बढ़ने के बाद भी एक बीमारी आपको दोबारा गरीबी में पहुंचा सकती है। वर्ल्ड बैंक की ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 2011-2023 के बीच करीब 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए हैं। सरकार ने परिवारों के अलग-अलग जरूरतों पर काम किया है।


