मदनपुर पुलिस के कार्यों से गुड़ पुलिसिंग पर उठ रहा सवाल, जिलाधिकारी के कार्यालय में आवेदन को नजरंदाज करने से सुशासन के दावा के भी असलियत हुआ उजागर


औरंगाबाद ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले में गुड पुलिसिंग और पुलिस सदैव आपकी सेवा में किये जा रहे दावा पर सवाल उठ रहा है।ज्ञात हो कि 17नवम्बर को रात्रि में मदनपुर थाना क्षेत्र के पिपरौरा टोले माधोपुर में घटित मार पीट के घटना में मृत्युंजय कुमार सिंह पिता राजेन्द्र सिंह गंभीर रुप से घायल होकर जिवन और मौत से जूझ रहे थे। घटना से संबंधित मृत्युंजय कुमार सिंह

घटना में गंभीर रूप से घायल मृत्युंजय कुमार सिंह

द्वारा मदनपुर थाना में दिये गये आवेदन पर प्राथमिकी संख्या 442/26तो दर्ज किया गया लेकिन घटना के अनुरूप सुसंगत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज नहीं होना मदनपुर पुलिस पर गंभीर सवाल खड़ा हो रहा है। इस संबंध में पीड़ित मृत्युंजय कुमार सिंह व उनके पुत्र आर्यन कुमार सिंह जो दिल्ली में रह कर UPSC के तैयारी कर रहा था और छठ पूजा के अवसर पर घर आया था उसके विरुद्ध भी विरोधियों के साथ सांठ-गांठ कर एक फर्जी (एनकाउंटर) मुकदमा काण्ड संख्या 443/26दर्ज कर लिया गया। इतना ही नहीं मृत्युंजय कुमार सिंह द्वारा पूर्व में संभावित ख़तरा को लेकर जिलाधिकारी औरंगाबाद को भी आवेदन देकर सुरक्षा के गुहार लगाये थे। जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन तो दिया गया था लेकिन ब्यवहार में कुछ भी नहीं हुआ और मृत्युंजय कुमार सिंह व उनके पुत्र आर्यन कुमार को मानें तो आवेदन को न सिर्फ नजरंदाज किया गया बल्कि आवेदन को या तो कुडे दान में फेंक दिया गया या कहीं फाइलों का शोभा बढ़ा रहा है।इस संबंध में पीड़ित मृत्युंजय कुमार सिंह ने मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव को दो अलग-अलग आवेदन देकर न्याय के लिए गुहार लगाये हैं। एक आवेदन दिनांक 20.11.26दिनांक को दिया गया जिसे ज्ञापांक 44 दिनांक 20.11.26के तहत निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए सीआई मदनपुर थाना को आदेश दिया गया है तथा दुसरा आवेदन इसी तिथि को ज्ञापांक 45 दिनांक 20/11/26 को सीआई मदनपुर थाना को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। इस संबंध में ख़बर सुप्रभात से बातचीत के दौरान पीड़ित पक्ष के द्वारा यह कहा गया कि विपक्षी बहुत बड़ा शराब माफिया है और इसका संबंध मदनपुर थाना से होने का आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। और इसी का नतीजा है कि मदनपुर पुलिस द्वारा घटना से संबंधित मेरे द्वारा दिये गये आवेदन में घटना के अनुरूप सुसंगत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज नहीं कर जहां मुझे न्याय से बंचित करने और विपक्षियों को बचाने का प्रयास किया गया और उल्टे मेरा पुत्र आर्यन कुमार पर भी एक झुठा और फर्ज़ी मुकदमा दर्ज कर लिया गया।आर्यन कुमार ने कहा कि घटना के वक्त मैं औरंगाबाद के रतनुआ में अपने आवास पर मौजूद था और इसका साक्ष्य मेरे घर पर लगे सीसीटीवी कैमरा और मोबाइल फोन का सीडीआर खंगालने से सच्चाई प्रकाश में आयेगा। लेकिन पुलिस और विरोधियों द्वारा मेरा कैरियर ख़राब करने के उद्देश्य से बगैर जांच पड़ताल किये फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित परिजनों के द्वारा लगाये जा रहे आरोपों से जहां गुड पुलिसिंग और पुलिस सदैव आपकी सेवा में तथा सुशासन के दावा एक बार फिर कठघरे में खड़ा हुआ है तथा आम अवाम में चहुंओर चर्चा का विषय बना हुआ है।