तीन दिवसीय जिला महोत्सव मनाने का निर्णय,जन विकास परिषद का किया विस्तार

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा



जन विकास परिषद की आज हुई अधिवेशन में वार्षिक कार्य योजना एंव सांगठनिक विस्तार की स्वीकृति प्रदान की गयी। अधिवक्ता संघ भवन में गुप्तेश्वर पाठक की अध्यक्षता में सर्वप्रथम जिला स्थापना दिवसके अवसर पर 23जनवरी से 25 जनवरी तक तीन दिवसीय जिला महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया । इसे दिव्य एवं भव्य रुप प्रदान करने हेतु अगली बैठक में कार्ययोजना बनाया जायेगा । विदित हो कि परिषद 1992 से सही उक्त कार्यक्रम आयोजित करते आ रहा है । दुसरे प्रस्ताव के जरीए परिषद का विस्तार किया गया जिसके तहत अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, अशोक कुमार सिंह, महासचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी , सचिव संगठन विनोद मालाकार, सचिव मिडिया यशवंत कुमार सिंह, सचिव प्रचार विवेक मिश्रा, सचिव कार्यक्रम श्रवण कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद को निर्वीचित किया गया है । साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रुप में प्रमोद कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, अरविंद अकेला , विजय कुमार सिंह और श्रीराम सिंह का चयन हुआ है । संगठन के मार्गदर्शक के रुप में डा सुरेन्द्र प्रसाद मिश्रा, गुप्तेश्वर पाठक , कवि लवकुश प्रसाद सिंह एवं रवीन्द्र कुमार सिंह का चयन किया गया है ।सभा में दर्जनों लोग उपस्थित थे।