चेक बाउंस के पक्षकारों के चेहरा खिला

औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में चेक बाउंस निष्पादन के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित किया गया था जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज राजीव रंजन कुमार और सचिव न्यायधीश तान्या पटेल के आदेश से गठित एक बेंच न्यायधीश अभिजीत राय के नेतृत्व शुरू हुआ, और कई वादों में पक्षकारों से लाभ मिला, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि परिवाद – 1091/2023 में परिवादी अभिमन्यु कुमार माधोपुर सिकंदरपुर मदनपुर को अभियुक्त विक्की कुमार मदनपुर ने 3.5 लाख रुपए देकर मामले का निष्पादन कराया, परिवाद संख्या -411/23 में परिवादी अंजलि कुमार तिवारी गायत्री नगर बिजोली ने अभियुक्त रंण्जीत कुमार सिंह बासेखाप फेसर से दो लाख तीस हजार रुपए प्राप्त कर मामले का निष्पादन कराया मामला जमीन खरीद में 21/12/22 को चेक देने का था जो 31/01/23 को चेक अनादरित हो गया था,परिवाद संख्या -255/17 में परिवादी केशो सिंह दरिहट रोहतास ने अभियुक्त प्रमोद कुमार राइस मिल विशुनपुर बारूण से दो लाख रुपए प्राप्त किया जो मामला धान खरीद में मिले चेक का था जो 23/02/17 को चेक बाउंस हो गया था, परिवाद संख्या -581/25 अभिमन्यु कुमार शाहपुर यमुना नगर ने अभियुक्त श्यामल शरण इस्लाम टोली औरंगाबाद
से 5.80 लाख रुपए प्राप्त किया मामला मित्रता में व्यवसाय के लिए लिए गया रकम था, जो रकम न देकर अभियुक्त ने चेक दिया जो खाता में अपर्याप्त राशि के कारण अनादरित हो गया था,परिवाद -331/24
में अभियोगी निशांत कुमार सिंह पिपरा बिजोली मुफ्फसिल ने अभियुक्त संतोष कुमार सिंह मंजुराही और मुन्ना कुमार सिंह कटैया इटहट बारूण से नो लाख रुपए प्राप्त किया यह मामला जमीन खरीद ब्रिकी में चेक बाउंस से सम्बंधित था जिसमें 20/04/24 को परिवाद दायर किया गया था, और परिवाद संख्या -102/2020 में परिवादी शिशिरेंन्द्र प्रकाश सिंह ओवरब्रिज क्षत्रिय नगर ने अभियुक्त अनिल कुमार मिश्रा देवहरा गोह से एक लाख रुपए प्राप्त कर मामले का हमेशा के लिए निष्पादन कराया, मामला छड सिमेंट के क्रय विक्रय को लेकर चेक का था जो 18/9/19 को प्राप्त हुआ 17/12/19 को बाउंस हुआ 27/12/19 को वकालतन नोटिस भेज दिया गया था और 10/02/20 को परिवाद दायर किया गया था,