विधुत करेंट की चपेट में आनें से होटल मजदूर की मौत

मदनपुर ( औरंगाबाद ) सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट


रविवार की रात्री मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज बाजार स्थित नन्हक साव के मिठाई दुकान में एक मजदूर की मौत बिजली के करेंट लगाने से हो गयी । मृत व्यक्ति की पहचान झारखण्ड़ राज्य के चतरा जिला अंतर्गत प्रतापपुर थाना क्षेत्र के असियाही गाँव निवासी हरि यादव के पुत्र मंटु कुमार ( 22 yr.) के रूप में हुई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत मंटु कुमार काफी दिनों से नन्हक साव के मिठाई दुकान में काम करता था । बीते रात होटल के एक पंखे में खराबी आ गयी थी, जिसे वह बना रहा था । तभी बिजली का करेंट लगनें से उसकी मौत हो गयी । घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना की पुलिस पहुँची । शव का पंचनामा स्थानिय लोगों के समक्ष तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज अग्रतर कानूनी कारवाई में लग चुकी है।