भव्य, दिव्य एवं अलौकिक होगा इस बार का ‘ कल्पवृक्ष धाम ‘ महोत्सव,  तमाम बड़ी हस्तियाँ होगें आमंत्रित

अम्बा (औरंगाबाद ) अम्बुज कुमार सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट


अम्बा थाना क्षेत्र के परता ग्राम स्थित कृष्ण पुरी ठाकुरवाड़ी के प्रांगण में ‘ कल्पवृक्ष धाम महोत्सव ‘ आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी । बैठक की अध्यक्षता कल्प वृक्ष धाम के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह नें किया । बैठक में विजय शंकर मिश्रा, वीरेन्द्र पांड़ेय, अरुण सिंह, रमेश पाल, घीरेन्द्र मालाकार, धमेन्द्र मालाकार, अशोक मेहता सहित कई सामाजिक एवं धार्मिक नागरिकों नें हिस्सा लिया । बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार का कल्पधाम महोत्सव भव्य, दिव्य एवं अलौकिक होगा। महोत्सव को यादगार बनानें के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे । इसके लिए ख्याति प्राप्त कलाकारों को बुलाया जायेगा। वृहद् स्तर पर महोत्सव का प्रचार -प्रसार किया जायेगा। 23 एवं 24 नवम्बर को महोत्सव आयोजन की तिथि निर्धारित की गयी है। जिले के तमाम नामी – गिरामी व्यक्तियों को महोत्सव में बुलाया जायेगा । स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर जरारत मंदों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी ।