अम्बा (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
किसी भी क्षेत्र का बिकास का पैमाना है – सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई और सुरक्षा । बेहतर सड़क व्यवस्था क्षेत्र के विकाश को गति देता है। लेकिन इस डब्बल इंजीन की सरकार में अम्बा- नवीनगर रोड़ की स्थिति काफी खराब है। बाहनों की कौन कहे, पैदल यात्रियों को भी ठेस लगकर गिरनें की प्रबल संभावना बन चुकी है। इस सड़क की

मरम्मती एवं निर्माण के लिए एक वर्ष से लगातार सरकार व स्थानीय अधिकारियों को ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है लेकिन फिर भी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो सका है। फलस्वरूप प्रदर्शन एवं जक्का जाम स्थानिय लोगों द्वारा किए जा रहे हैं, लेकिन सरकार की कुंभकर्णी निंद्रा नहीं टुट रही है। ऐसा लगता है कि सरकार किसी बड़े हादसा – दुर्घटना होनें का इंतेजार कर रही हो। अंबा भाजपा के मंड़ल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अपनें ही पार्टी के सरकार व अधिकारियों के खिलाफ आबाज उठानें के लिए मजबुर होकर आगे आना पड़ा। मामला जन उपयोगी होनें के चलते स्थानिय लोगों का अपार जन समर्थन मिल रहा है। यहां तक कि समस्या का छठ पूजा के पहले यदि समस्या का निदान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज करने का भी चेतावनी दिया गया है।अजीत पांडेय, सुनील प्रताप सिंह, रंजीत गुप्ता, दिलीप गुप्ता, बुच्चन विश्वकर्मा, डा. नरेश मेहता, पंकज गुप्ता नें इस आन्दोलन में बढ़चढ़ का हिस्सा लिया आन्दोलन का नेतृत्व कर्ता प्रवीण कुमार नें साफ लफ्जों में कहा है कि छठ पूजा पर ब्रतियों को आवाजाही में परेशानी नहीं हो, सरकार इसका ध्यान रखकर सड़क में बनें गढ्ढे को शीघ्र भराई कर दे । इस सड़क से NTPC एवं P N C की भारी वाहनों की आवाजाही से काफी धुल उड़ते रहते हैं, जिससे स्थानिय दुकानदारों को भी दुकान खोलना परेशानी का सबब बन चुका है। नतीजन प्रदर्शनकारियों के नेतृत्व कर्ताओं नें सर्व सम्मति से निर्णय लिया है कि यदि शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाता है तो 22 नवम्बर से अम्बा बाजार में अनिश्चित कालीन चक्का जाम किया जायेगा, इसकी सारी जवाबदेही स्थानिय प्रशासन एवं सरकार की होगी ।