नबीनगर/ औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
हिन्दू हृदय सम्राट और प्रख्यात कथा बाचक श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी का औरंगाबाद की धरती पर नवीनगर में आगमन होनें वाला है । धीरेन्द्र शास्त्री जी को औरंगाबाद आगमन को लेकर राजनीतिक तापमान गर्म होनें लगा है। औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुशवाहा नें तो यहाँ तक कह डाला कि ” धीरेन्द्र शास्त्री बिहार आयें तो पता चला देंगें । इसका मतलब साफ है कि माननीय सांसद महोदय धीरेन्द्र शास्त्री को औरंगाबाद की घरती पर न तो आनें देंगें और न ही नवीनगर में कथावाचन का प्रोगाम ही करनें देंगें ।

सांसद के इसी व्यान पर नवीनगर के पूर्व प्रमुख बड़ेम निवासी लव कुमार सिंह नें काफी तिखीऔर आक्रमक प्रतिक्रिया दिया है। उन्होनें कहा है कि मैं इस आयोजन में रुचि नहीं ले रहा था, लेकिन माननीय सांसद के गैर जिम्मेवारनामा एवं विक्षिप्त मानसिकता के व्यानवाजी से मुझे काफी आहत पहुँचा है। औरंगाबाद मिनी चितौड़ गढ बोला जाता है। यहाँ नवीनगर में सनातन का कार्यक्रम होनें वाला है। माननीय सांसद का क्या वजुद है जो धीरेन्द्र शास्त्री के सनातनी कार्यक्रम को रोककर दिखा दें। मैं संतन सिंह जैसे शेर का पुत्र हूँ । औरंगाबाद बिहार विभुती स्व. अनुग्रह बाबू एवं छोटे साहव की कर्म भूमि रही है। किसी माई के लाल में अगर औकात है तो धीरेन्द्र शास्त्री का प्रोग्राम नवीनगर में रोक कर दिखा दे । अगर सांसद आँख दिखानें का भी काम करेंगें, तो मैं आँख निकाल दूँगा ।सभी सनातनी अपनी जान की बाजी लगा कर धीरेन्द्र शास्त्री जी के कार्यक्रम को सफल बनाकर रहेंगे ।
तो वहीं भाजपा नेता मनीष कुमार नें सांसद अभय कुशवाहा को खुला चैलेंज देते हुए कहा है कि जनवरी 2027 के 28, 29 एवं 30 को नवीनगर में वागेश्वर धाम पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी का कार्यक्रम खुब सफलता पूर्वक आयोजित होगा । एक पागल सांसद उनका विरोध कर रहा है। तो मैं इस विड़ियो के माध्यम से इस सांसद को खुला चैलेंज देता हूँ कि तुम्हारी औकात यदि हो तो धीरेन्द्र शास्त्री जी का कार्यक्रम रोककर दिखा दो । तुम्हारी माँ नें कितना दुध पिलाया है, देख लेंगें । बंदर को नारीयल मिल गया है, तो इठलाओ मत । तुम सिर्फ एक ऐम्सी डेंटल सांसद बन गये हो । नवीनगर में घर – घर में सांसद है। तुम्हारी औकात का पता चल जायेगा । हिम्मत है तो कार्यक्रम रोककर दिखा दो ।