बिहार में एनकाउंटर राज पर भड़के पूर्व मंत्री रामेश्वर प्रसाद यादव


गया ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


बिहार सरकार में पूर्वी मंत्री रहे रामेश्वर प्रसाद यादव ने बिहार में एनकाउंटर राज पर कड़ी प्रतिक्रिया ब्यक्त करते हुए कहा कि जिस राज्य के मुख्यमंत्री पर खुद छः -सात हत्या जैसे गंभीर मामला है उस राज्य में कानून व्यवस्था और सुशासन का कल्पना समझ से बाहर की बात है। उन्होंने खबर सुप्रभात से बातचीत में कहा कि पिछले दिनों दानापुर में हुए तीन लोगों का पुलिस द्वारा हत्या कर एनकाउंटर में मारे जाने का दावा करना कानून ब्यवस्था और सम्राट सरकार पर

पूर्व मंत्री रामेश्वर प्रसाद यादव का फाइल फोटो

सवाल उठने के लिए काफी है। पूर्व मंत्री रामेश्वर प्रसाद यादव ने केन्द्र सरकार और बिहार सरकार पर आरोप लगाया कि दोनों सरकारें लोकतंत्र और संविधान को समाप्त कर रही है। लोकतंत्र और संविधान को खतरे से उबारने के लिए आज समस्त देशवासियों को अहम जिम्मेवारी है। मोदी सरकार के पास जब विपक्ष और राहुल गांधी के सवालों के जवाब नहीं है तो विदेशी फंड का आरोप लगा रही है। लेकिन जब राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार को चुनौती दी है कि आमने-सामने डीवेट करने का सार्वजनिक रूप से चुनौती दिया गया लेकिन अभी तक मोदी सरकार आमने-सामने डीवेट से भाग रही है आखिर क्यों? उन्होंने कहा कि आमने-सामने डीवेट से दुध का दुध और पानी का पानी सब सामने आ जायेगा कि विदेशी फंड सत्ता पक्ष के पास है या विपक्ष के पास। उन्होंने कहा कि जब देश की जनता दिल्ली पहुंचे कर लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक गारंटी के आधार पर आंदोलन करने का घोषणा करती है तो दिल्ली पहुंचने का सभी मार्ग रोक दिया जाता है इस लिए कि मोदी सरकार अपने ही देश की जनता से डर चुकी है।