गोदी मीडिया बना आम लोगों के लिए जि का जंजाल, धन उगाही का मशीन समझ रहे हैं पत्रकारिता


औरंगाबाद ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


आज गोदी मिडिया (दरबारी मीडिया) गांव से लेकर शहर कस्बे,चौक चौराहों तक अपना पैठ बनाने के होड में काफी सक्रिय है। इतना ही नहीं यदि सच समझें तो आम अवाम और खासकर कमजोर व समाज के अंतीम पंक्ति में खड़े लोगों के लिए जि का जंजाल बनते जा रहे हैं। महान लेखक व पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी, मुंशी प्रेमचंद, राष्ट कवि रामधारी सिंह दिनकर के सपनों को चकनाचूर करते हुए लोकतंत्र और संविधान के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर रहे हैं और पत्रकारिता को धनोपार्जन करने का मशीन समझ रहे हैं। उक्त बातें एक भेंट वार्ता के दौरान भाकपा (मार्क्सवादी) के जिला सचिव कपिल कुमार सिंह ने खबर सुप्रभात से चिंता व्यक्त करते हुए कहे। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे लोगों का संरक्षण सत्ता में बैठे कुछ भ्रष्ट लोग तथा अनैतिक रूप से धनोपार्जन में लगे भ्रष्ट अधिकारियों का संरक्षण मिल रहा है। संरक्षण मिलने के लिए गोदी मिडिया उनके काले कारनामों को उजागर करने के बजाए गुनगुना करने में मश्गूल हैं तथा चरण पादुका में लगे हुए हैं। जिला सचिव कपिल कुमार सिंह ने असंतोष जाहिर करते हुए कहे कि आजादी के बाद से आज तक जिले के मदनपुर प्रखंड में दर्जनों गांव बुनियादी सुविधाओं से कोशों दुर है यहां तक कि सांसद और विधायक फंड के राशि से कोई भी विकास योजना नसीब नहीं हो सका है। जिले में लचर स्वास्थ्य व बिजली ब्यवस्था, छात्रवृत्ति घोटाले के असली गुनाहगारों को बचाने, जिले में फर्जी शिक्षक जो शैक्षणिक माहौल को चरमरा कर रख दिए हैं, कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत बटाने दुमुहान पुल के पास बने 4.56 करोड़ रुपए का डायवर्सन निर्माण में भयंकर लूट, जिले में महोत्सव के नाम पर मनमानी एवं सरकारी पैसे का लूट आदि कई मुद्दे जो जिले को दीमक के तरह चाट रहा है कभी भी गोदी मिडिया उजागर करने में सक्रिय नहीं बल्कि लूट में शामिल लोगों को गुनगान कर आख़िर क्या सिद्ध कर रहे हैं?