मदनपुर (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
आज छोटी दीपावली है । कल दीपावली का त्यौहार मनाया जायेगा । बाजारों में दीपावली की तैयारी लेकर खुब खरीदारी हुई । लोग लक्ष्मी – गणेश की प्रतिमा, माला, वस्त्र, पूजन सामग्री, प्रसाद ( केला, सेव, लडडू ), खील बताशा, सतअंजा, बंदनबार, बिजली से जलनें वाली लड़ियाँ एवं

पटाखे खुब खरीदे। औरंगाबाद जिले के मदनपुर, खिरियावां, शिवगंज, वार, कासमा, रफीगंज, गोह, उपहारा, दाऊदनगर, ओबरा, बारूण, नवीनगर, अम्बा, महाराजगंज, बालूगंज, देव के बाजारों में जमकर लोगों नें खरीदारी की । यह सावित होता दिख गया कि आस्था पर महंगाई पीछे पड़ गयी । बिते वर्ष से इसवर्ष दीपावली में सभी सामानों के दामों में काफी उछाल देखा गया ।
