कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में घटित घटना पर भड़के राजद नेता, भीम आर्मी ने किया मुआवजा की मांग


औरंगाबाद ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र में एक कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में मानवता को तार तार करने की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय में कार्यरत एक कम्युटर शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर दुरब्यवहार किया। मामले में स्थानीय थाना जम्होर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार दोषी कम्युटर शिक्षक के विरुद्ध पोक्सो एक्ट व अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। पीड़ित छात्रा का न्यायालय मेंभारतीय न्याय संहिता के धारा 164 के तहत ब्यान भी कालमबंद कराने का कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद ) के जिला प्रवक्ता डॉ० रमेश कुमार यादव ने कड़ा प्रतिक्रिया ब्यक्त करते हुए एक बार फिर प्रदेश में कथित सुसाशन और कानून के राज को कठघरे में खड़ा किया। राजद प्रवक्ता ने कहा कि जिस राज्य के मुख्यमंत्री को अपराध और क्राइम का मतलब समझ में नहीं आता हो तो इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है? डॉ ० रमेश कुमार यादव ने जिला प्रशासन से पुरे मामले को उच्चस्तरीय जांच कराने और जांचोपरांत दोषियों को कठोर से कठोर सज़ा दिलाने की मांग किये। वहीं भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष करन पासवान ने घटना को कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए कहे कि जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के विफलता लगातार सामने आ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन व सरकार से पुरे मामले का उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों को कठोर दण्ड दिलाने तथा पीड़िता को उचित मुआवजा दिलाने का मांग किये।