केन्द्रीय न्यूज डेस्क ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
केंद्र सरकार ने बच्चों के यौन शोषण और दुष्कर्म से जुड़े मामलों की जल्द सुनवाई के लिए 850 त्वरित अदालतों के विस्तार को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को लेकर गंभीर है। केवल नए कानून बनाना ही नहीं, बल्कि उनका प्रभावी क्रियान्वयन भी जरूरी है। इस पहल का उद्देश्य संवेदनशील मामलों का तेजी से निपटारा कर पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना है।


