लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती संपन्न

औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय मुख्य द्वार के ठीक बगल में ही पूर्व दिशा में बनी हुई पटेल स्मारक भवन के प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंगलवार दिनांक – 03 नवंबर 2026 को सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की काफी धूमधाम से 151वीं जयंती मनाई गई, और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया! इसी आयोजित कार्यक्रम में शामिल अधिवक्ता, गौतम प्रकाश से जब संवाददाता ने कार्यक्रम की समाप्ति पश्चात सवाल पूछा तो उन्होंने भी संवाददाता द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सबसे पहले तो इस कार्यक्रम के आयोजन कर्ता, व्यवस्थापक, अध्यक्ष उन सभी का तहे दिल से हार्दिक अभिनंदन करता हूं, क्योंकि पटेल जी एक व्यक्ति नहीं थे! एक सादगी की पहचान थे! राष्ट्रीय एकता की प्रतीक थे! उन्होंने जब हमारी देश आजाद हुई थी! उसके बाद हमारा देश अनेकों रियासत में टूट पड़े थे! तब उन्होंने कठिन परिश्रम के साथ, दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ, मेहनत के साथ, सभी रियासत को जोड़ने का काम किया, और सभी अगड़ा – पिछड़ा, धर्म, जाति के सबसे ऊपर उठकर राष्ट्र के निर्माण के लिए नींव डाले थे! उनसे हमको प्रेरणा मिलती है! खासकर के मैं युवा शक्ति से भी अपील करना चाहता हूं कि यदि आप पढ़ाई करते हैं, तो केवल नौकरी पाने के लिए नहीं करें! बिल्कुल राष्ट्र का निर्माण के लिए पढ़ाई करें! इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि देखिए दोस्तों मेरा एक ही सवाल आता है! जहां एकता होती है, वहां शक्ति होती है, जहां शक्ति होती है, वहां प्रगति होती है! यदि प्रगति हो गई, तो हमारा राष्ट्र का निर्माण हो चुका है! इसलिए मैं आप सभी से अपील करना चाहता हूं कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी हमारे स्वतंत्रता सेनानी के रूप में तो थे! लेकिन उनकी विचारों के आज हमारे नया पीढ़ी में आने वाले जनरेशन में रखना बहुत बड़ी जरूरत है! उन्होंने किसी भी रियासत को ऐसा नहीं था! जिनको कठिन परिश्रम के साथ लाया, जोड़ा, अपनी विचारों को प्रकट किया, तो उनकी मेहनत से, उनके साहस से, हमें प्रेरणा मिलनी चाहिए, और मैं इस कार्यक्रम में सबसे पहले तो बहुत सारे गार्जियन से मिला! जो सारे गार्जियन एक ही बात बोल रहे थे कि एकजुट रहने की बात है! एकता है तो सब कुछ है, एकता में ही बल है! तब संवाददाता ने अधिवक्ता, गौतम प्रकाश से सवाल पूछा कि आज जिस प्रकार से सभी लोगों को खंड – खंड में जातीय आधार पर बांटा जा रहा है, और जातीय आधार पर ही राजनीति हो रही है! इसलिए आप इस मुद्दे पर क्या कहेंगे? तब उन्होंने संवाददाता द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि देखिए सबसे पहले तो बात मैं उस चीज को बिल्कुल डिंनाई करता हूं! जातीय राजनीति हमें देश में नहीं चाहिए! जातीय रंग, धर्म पे बांटने वाले आप राष्ट्र का निर्माण नहीं कर सकते हैं! वो सभी से उठकर आपको राष्ट्र के निर्माण के लिए, सभी समूह वर्गों को जोड़ने के लिए हम लोगों का कर्तव्य है! आम नागरिकों को, जितना भी युवा साथी हैं! हम यही अपील करना चाहते हैं कि आप जितने भी समाज में काम कर रहे हैं! एक समाज को जोड़ने का काम करिए! जाति में मत बांटिए! धर्म का दीवार मत करिए! आप एकजुट होईए! एकजूट होईएगा, तभी हमारा राष्ट्र का निर्माण बेहतर बन जाएगा! देश तो मेरा प्रगति के ऊपर जा रही है! लेकिन एकता जरूरत है! हमारी देश की पहचान देश की सीमाओं से नहीं होती है! हमारी देश की पहचान भारत के नागरिकों की एकता से होती है! ध्यातव्य हो कि इस आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार – सरकार के पूर्व सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री तथा वर्तमान अमनौर के विधायक कृष्ण कुमार मंटू आए थे! इसके बाद पटेल विकास मंच के अध्यक्ष, बृजा सिंह, सचिव, अरुणजय कुमार, अधिवक्ता, गौतम प्रकाश, अधिवक्ता, सिद्धेश्वर विद्यार्थी, अधिवक्ता, अजय कुमार, सिंदुरिया के महिला प्रतिनिधि, श्रीमती रीता देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष, महेश्वर प्रसाद सिंह, दाउदनगर के उपाध्यक्ष, अजय कुमार, कोषाध्यक्ष, कन्हैया कुमार पटेल, मुकेश कुमार पटेल, शिक्षिका, श्रीमती सुषमा देव, श्रीमती रेणु कुमारी, श्रीमती शकुंतला देवी, अशोक कुमार सहित अन्य लोग भी काफी संख्या में मौजूद रहे!