अम्बा (औरंगाबाद ) अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
अम्बा थाना क्षेत्र के जीवा बिगहा मोड़ के पास खैर मोड़ पर दो बाइक के आमने-सामने जोरदार टक्कर में बाप -बेटी को गंभीर रुप से घायल होने का जानकारी प्राप्त हुई है। दोनों घायलों को कुटुम्बा रेफ़रल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर में रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान मृत्युंजय विश्वकर्मा पिता रामनाथन विश्वकर्मा तथा ममता कुमारी पिता मृत्युंजय विश्वकर्मा गांव मंझौली के रूप में हुई है।


