Mock संसद में राजद सांसद ने विपक्षी एकता को मजबूत रहने का दिलाये भरोसा, औरंगाबाद से वोट चोर गद्दी छोड़ का दिये नारा को दिलाया याद


केन्द्रीय न्यूज डेस्क ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


नई दिल्ली में संपूर्ण विपक्ष द्वारा आयोजित Mock संसद में औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि आज वर्तमान केन्द्र सरकार देश के लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर ही नहीं बल्कि कुचलने का प्रयास कर रही है जिसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वोट चोरी और देश के मतदाताओं को मतदाता सूची से नाम

हटाकर मौलिक अधिकारों से बंचित करने के चुनाव आयुक्त के काले कारनामे तथा देशद्रोही कार्यों को देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके लिए देश व्यापी आंदोलन छिड़ चुकी है और सम्पूर्ण विपक्ष तथा लोकतांत्रिक शक्तियां एक जुट है। दमन के बल पर लोकतांत्रिक आंदोलनों को दबाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक षड्यंत्र के तहत एसआईआर पहले बिहार से शुरू हुआ था और उस वक्त भी बिहार में एस आईआर का विरोध किया गया था। उन्होंने याद दिलाते हुए कहे कि जब बिहार में एस आईआर शुरू हुआ था तो लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सासाराम और औरंगाबाद आये थे जहां अपार जनसमर्थन मिला था और जनता सड़क पर उतर गई थी। सांसद अभय कुशवाहा ने याद दिलाते हुए कहे कि औरंगाबाद से ही वोट छोड़ गद्दी छोड़ का नारा गूंजा था और आज यह नारा देश व्यापी नारा बन गया है तथा सार्वाधिक लोकप्रिय नारा है।