औरंगाबाद ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
जिले के मदनपुर प्रखंड कार्यालय पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी ) के आह्वान पर 28अक्टूबर को आयोजित एक दिवसीय धरना को प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा नजरंदाज करने का आरोप लगाते हुए माकपा के वरीय नेता विरेन्द्र प्रसाद ने तिखा प्रतिक्रिया ब्यक्त किये हैं। उन्होंने खबर सुप्रभात को फोन पर बताये की माकपा द्वारा आयोजित धरना के सूचना प्रखंड विकास

पदाधिकारी को पूर्व में दिया गया था। बावजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी द्वारा धरना का नज़र अंदाज़ किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय से अनुपस्थित थे और अंचल अधिकारी कार्यालय पहुंचे और धरना का नज़र अंदाज़ कर कार्यालय से बगैर धरनार्थियों से उनकी समस्याओं पर चर्चा किये चले गए। माकपा नेता ने कहे कि सरकार के इशारे पर अधिकारियों द्वारा किसान – मजदूर के समस्याओं को नज़र अंदाज़ किया गया है। लोकतांत्रिक देश में सरकार और अधिकारियों द्वारा शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलनों को नज़र अंदाज़ करने से आंदोलन समाप्त नहीं बल्कि और तेज होगा। धरना को शांतिपूर्ण ढंग से सफल बनाने के लिए वरीय नेता ने धरनार्थियों को धन्यवाद देते हुए आंदोलन तेज करने का आह्वान किसान मजदूर व छात्र -युवाओं से किये।

