औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के फ्रेंकिग मशीन का लिंक दो दिनों से कार्य बाधित हो गया है अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि इस कारण अफडेविट कार्य पुरी तरह से रूक जाने से छात्रों और आम जनता को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है, व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के नकल खाना से दस्तावेजों के सच्ची प्रतिलिपि नहीं निकलने से कोर्ट कार्य भी प्रभावित हो रहा है, वकालतनामा, जमानत आवेदन, बंधपत्र,मोहलतनामा, न्याय शुल्क के लिए टिकट नहीं मिल पा रही है, आपको मालुम की वेलफेयर टिकट भी फ्रेंकिग मशीन से ही उपलब्ध होता था, अधिवक्ता ने आगे बताया कि 29/10/26 से टिकट उपलब्धता की सम्भावना है।


