औरंगाबाद ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
देश में अब नक्सल समस्या नहीं रहा। बिहार में भी नक्सलियों का समापन हो गया है। यह कोई आम लोगों आदमी नहीं बल्कि सरकारी दावा है। यदि सरकार के इस दावे का सच्चाई है तो फिर नक्सलियों से खतरा के नाम पर आखिर पूर्व सांसद या राजनेताओं को Z+ व Y+ श्रेणी का

सुरक्षा प्रदान क्यों किया जा रहा है? उक्त सवाल पिछले दिनों औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा ने भी औरंगाबाद स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान किये थे। गया जी के अतरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जेठानियां में औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह से एक मिडिया कर्मियों ने कहा कि सर आप तो सुरक्षित हैं न? चुके आपको वीआईपी सुरक्षा प्रदान है, भले आम नागरिक सुरक्षित रहे या नहीं। उन्होंने आगे पुछा कि जब दारोगा के बेटा सुरक्षित नहीं है तो फिर आम नागरिक कैसे सुरक्षित रहेगा? मुख्यमंत्री जब गया जी में थे तो अपराधियों द्वारा गोली और बम बारी की घटनाएं हुई थी जबकि सरकार आप का ही सभी जगह है। इसके अलावे अन्य चुभती हुई सवाल दागा। सवालों के बाद पूर्व सांसद ने गंभीरता पूर्वक जवाब दिये तथा पीडीत परिजनों को न्याय दिलाने में सहयोग करने का भरोसा दिलाये।