मदनपुर ( औरंगाबाद)सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट
मदनपुर थानाक्षेत्र के खिरियावाँ बाजार में नवरात्रा के सुअवशर पर जीवंत झाँकी की प्रस्तुती स्थानीप कलाकारों के द्वारा की गयी । कलाकारों नें जीवंत झाँकी की प्रस्तुती ऐसी की एक क्षण लगा कि दर्शकगण साक्षात देवलोक में देवी – देवताओं की लीला का अवलोकन कर रहे हों। कार्यकम का








उद्घाटन स्थानिय मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार यादव, सामाजिक कार्यकर्ता केदार साव, पलन विश्वकर्मा, बुई जी, सरपंच प्रतिनिधि सुशील सिंह नें संयुक्त रूप से फीता काटकर किया । कार्यक्रम को सजानें – सवारनें में दुर्गापूजा समिति के सदस्य रौशन कुमार, चंदन कुमार एवं धीरज कुमार सहीत पुरे टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
