नई दिल्ली संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और सांप्रदायिक सद्भाव के प्रचारक मार्कंडेय काटजू का दावा है कि भारत में चल रहे मौजूदा आंदोलन के पीछे अमेरिकी सरकार हो सकती है। वह उसे गुप्त रूप से फंडिंग कर रही है। उनके अनुसार अमेरिका इसलिए नाराज है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी BRICS में शामिल हुए हैं, जिसके नेतृत्व में चीन और रूस शामिल हैं, जो अमेरिका के दुश्मन हैं और मोदी सरकार इन देशों के साथ नजदीकी बढ़ा रही है।


