कुटुम्बा विद्यायक नें किया किशुनपुर मध्य विद्यालय का आज औचक निरीक्षण, मानक के अनुकूल नहीं चल रहा है विद्यालय

अम्बा (औरंगाबाद ) अम्बुज कुमार/ सुनील कुमार सिंह


कुटुम्बा विधायक ललन राम नें आज अपनें विधान सभा क्षेत्र के मध्य विद्यालय किशुनपुर का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के क्रम में विधायक नें इस विद्यालय को मानक के अनुकूल नहीं चलनें पर दुख जाहिर किया । विधायक जी 10:30 बजे विद्यालय के औचक निरीक्षण के क्रम में गये तो देखा कि कक्षा का संचालन अभी नहीं शुरू हुआ है। सभी शिक्षक एवं शिशिकायें एक ही कक्ष में एक साथ बैठकर गप्पे हाँक रही हैं। शिक्षकों की उपस्थिति 9:30 बजे तक बना लेनी है लेकिन इस विद्यालय में मनीष कुमार पाठक सहीत कई शिक्षक 10:30 तक अपनी उपस्थिति नहीं बना पायें हैं । इससे यह साफ जाहिर होता है कि यह विद्यालय शिक्षकों की मनमानी तरीके से चल रहा है।
दुसरी महत्वपूर्ण बात तो यह है कि कक्षा में शिक्षक के होने के वावजुद भी श्यामपट्ट पर दिनांक 14 / 10 / 26 एवं 15 / 10 /26 ही अंकित है, जबकि आज दिनांक 16 / 10 / 26 है । यह साफ जाहिर करता है कि शिक्षक सिर्फ शिक्षण कार्य के नाम पर उपस्थिति भर दर्ज कराते है, कक्षा संचालन के मानक का अनुपालन नहीं करते ।
तिसरी सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि विधायक जी के कहने के बाद भी आठवीं कक्षा की एक छात्रा श्यामपट्ट पर ‘ Eight ‘ भी नहीं लिख पाती है।
यही है बिहार की समृद्ध शिक्षा व्यवस्था । क्या म. वि. किशुनपुर जैसी शिक्षा की व्यवस्था समुचे बिहार में रही है तो बच्चों की क्या भविष्य होगा, यह कल्पना से परे है। यह तो विधायक ललन राम की कर्तव्य निष्ठा है कि उनकी पत्नि स्वयं इसी विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है, उसके बावजुद भी म. वि. किसुनपुर का खुद 10:30 बजे आज निरीक्षण किया । ऐसा तो विरले ही करते हैं ।