तजा खबर

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने को लेकर समिति गठित, अशोक बने अध्यक्ष

हरिहरगंज से राजेश कुमार गुप्ता का रिपोर्ट

हरिहरगंज शहर के मोतिराज महिला कॉलेज के समीप राधे कृष्ण मैदान में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से समारोह पूर्वक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने तथा अधूरा पड़ा राधे कृष्ण मंदिर का निर्माण कार्य शुरू करने का निर्णय लिया गया। साथ ही इसके लिए राधे कृष्ण पूजा समिति का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष अशोक कुमार यादव,कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार मेहता,रबिन्द्र कुमार यादव,संरक्षक महादेव यादव, बुधन सिंह यादव,सचिव अखिलेश विश्वकर्मा को बनाया गया। इस अवसर पर अरबिंद पासवान, विजय यादव, विकास यादव,लखन यादव,ई० संजय यादव, आनन्द यदुवंशी,कामेश शर्मा,रामू यादव ,अशोक शर्मा, कमलेश यादव,डॉ रघुनंदन मेहता, सतेंद्र यादव,मुकेश मेहता,सूरज कुमार, महेंद्र यादव, शुभम ठाकुर,संजीव पासवान,सरोज यादव,पिंटू यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *