नई दिल्ली संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी के मांग को लेकर देश के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरकार और विपक्षी दलों में जंग छिड़ी हुई है। इस बीच आज एयरपोर्ट पर लैंड करते ही सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रंका, लीगल हेड रत्ना सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के

अनुसार पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री व टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी और उनके सांसदों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। माकपा के महासचिव एम ए बेबी, वरीय माकपा नेता वृंदा करात,आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो तथा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावे अन्य नेताओं को भी गिरफ्तार करने की जानकारी प्राप्त हुई है। गिरफ्तार हुए नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी के मांग पर क़ायम हैं तथा आंदोलन जारी रहने का बात बताते हुए भिन्न-भिन्न नेताओं ने मिडिया में प्रतिक्रिया ब्यक्त किये हैं। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह अपने ही देश के लोगों के साथ जंग छेड़ना चाहते हैं वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम मोदी की पूरी तानाशाही में जी रहे हैं। कांग्रेस नेता व लोक सभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार जायेंगे और तब शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत।

