शाम ढलने का इंतजार करते हैं अवैध शराब कारोबारी, ग्रामीण सड़कों से रात भर होता है शराब का परिवहन


अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


अम्बा थाना क्षेत्र के दक्षिणी इलाके में बने ग्रामीण सड़कों से शाम ढलने के बाद अवैध शराब कारोबारियों का रात भर पौ बारह रहता है। सूत्र बताते हैं कि अवैध शराब कारोबारी शाम ढलने का इंतजार करते हैं और जैसे ही शाम ढलता है और अंधेरा होते ही ग्रामीण पथो से अवैध शराब का परिवहन प्रारंभ होता है। अवैध शराब से लदे बाइक और फोर व्हीलर के आगे लाइनर का वाहन रहता है जो आगे का रास्ता के संकेत मोबाइल फोन से देता है। ग्रामीणों को मानें तो रात भर शराब का परिवहन इन दिनों त्योहार के अवसर पर कुछ ज्यादा हो रहा है। यही नहीं नाम नहीं छापने के शर्तों पर कई गांव के ग्रामीणों ने बताया कि यह इलाका जंगल तटीय इलाका है जहां आसानी से शराब बनाने के लिए महुआ और अन्य कच्चा पदार्थ उपलब्ध हो जाया करता है। फलस्वरूप स्थिति यह है कि प्रायः हर गांव में अवैध शराब का निर्माण, बिक्री और परिवहन हो रहा है।