माकपा नेता ने बैरांव पंचायत का किया दौरा, आवास योजना का लिया जायजा


अम्बा (औरंगाबाद )खबर सुप्रभात समाचार सेवा


भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी ) के जिला सचिव कपिल कुमार सिंह ने 5अक्टूबर (सोमवार ) को कुटुम्बा प्रखंड के बैरांव पंचायत अंतर्गत ग्राम पंडरिया, चिल्हकी का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात किये। प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए मनमानी एवं फर्जीवाड़ा पर विशेष रूप से ग्रामीणों के साथ चर्चा किये। दौरा के बाद जिला सचिव ने

ग्रामीणों से बात करते माकपा जिला सचिव

बताये की बैरांव पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए मनमानी एवं फर्जीवाड़ा एक गंभीर मामला है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने बताया कि जरूरत मंद लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए लाभुकों का जो सूची है उससे अधिकांश गरीबों का नाम शामिल नहीं किया गया है जबकि साधन संपन्न लोग जिनका मकान पहले से पक्का का बना हुआ है और बड़ा किसान भी हैं उनके परिवार के एक से ज्यादा लोगों का नाम सूची में शामिल किया गया है। जिला सचिव सरकार एवं जिला प्रशासन से इसकी शिक़ायत करने की बात कहते हुए फर्जीवाड़ा व मनमानी का जांच कर इसके लिए जिम्मेवार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग करने की बात कहे। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश में विकास की गंगा बहने का दावा किया जा रहा है तो दूसरी तरफ आज भी लोग आवास एवं अन्य योजनाओं से बंचित हैं। उन्होंने आगे कहा कि गांवों में बिचौलियों दलालों का गंठजोड़ भ्रष्ट अधिकारियों से होने का आलम यह है कि भय से लोग मुंह तक खोलने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं।