औरंगाबाद ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
4अक्टूबर ( रविवार) को राजद नेता सह बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का आगमन को लेकर राजद में जहां चहलकदमी देखा जा रहा है वहीं जिले का राजनैतिक तापमान परवान पर है। राजद कार्यकर्ताओं द्वारा सभा स्थल गांधी मैदान में जहां भब्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है वहीं शहर के में सैंकड़ों होडिंग व झंडा बैनर लगाया जा रहा है। राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा तेजस्वी यादव के सभा में अधिक से अधिक लोग शामिल हों इसके लिए तैयारी जोरों से कर रहे हैं। इस अवसर पर औरंगाबाद इस्थित सांसद आवास पर मौजूद राजद के मुख्य जिला प्रवक्ता डॉ० रमेश कुमार यादव ने बताया कि तेजस्वी यादव के समक्ष रफीगंज के पूर्व जदयू विधायक अशोक कुमार सिंह अपने हजारों समर्थकों के साथ रविवार को राजद में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक को राजद में शामिल होने से जिले में राजद मजबूत होगा और राजनैतिक परिस्थितियां राजद के अनुकूल बनेगा। मौके पर मौजूद राजद के वर्तमान औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने कुछ भी प्रतिक्रिया देने से फिलहाल परहेज़ करते हुए एक शब्द में कहे कि जो कल्ह राजद ज्वाइन करने वाले हैं उनका प्रतिक्रिया लेना चाहिए। माना जा रहा है कि राजद सांसद अभय कुशवाहा का अभी तक मिडिया में इस संबंध में कोई भी प्रतिक्रिया संवाद लिखे जाने तक नहीं आया है। सांसद अभय कुशवाहा का चुप्पी भी राजनैतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है।

