जदयू ने जीविका के बीस साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित किया

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

गांधी जयंती के अवसर पर जदयू द्वारा ब्लॉक मोड़ स्थित सम्राट अशोक भवन में जीविका के 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया! जिसमें रफीगंज विधानसभा क्षेत्र संख्या – 224 के जदयू विधायक सह समाजसेवी, प्रमोद कुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, पुनः युवा के जदयू जिलाध्यक्ष बने, पूर्व में जदयू के जिला प्रवक्ता रहे, पूर्व में नबीनगर प्रखंड के अध्यक्ष रहे, पूर्व में काराकाट लोकसभा क्षेत्र के सांसद

प्रतिनिधि रह चुके, पूर्व में जदयू के कई पदों पर रह चुके राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू, जदयू के जिला प्रवक्ता, रवि सिंह राजपूत, नगर पंचायत, रफीगंज की पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी, संगीता प्रसाद, जदयू के वरीय नेता विश्वनाथ प्रसाद सिंह, जदयू नेत्री, नीतू सिंह सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, तथा हॉल के अंदर और कैंपस में भी काफी संख्या में जीविका दीदी उपस्थित रहीं! ज्ञात हो कि जदयू द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद युवा जिलाध्यक्ष, राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू से संवाददाता ने सवाल सवाल पूछा कि आप लोग कह रहे हैं, कि हम लोग जदयू के लिए हमेशा ईमानदारी पूर्वक काम कर रहे हैं, और जदयू मजबूत स्थिति में है! लेकिन रफीगंज विधानसभा क्षेत्र संख्या – 224 से पूर्व में सन् 2010 एवं 2015 यानी कि दोनों संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के चुनाव चिन्ह पर ही चुनाव लड़कर 10 वर्षों तक विधायक बन चुके तथा सन् 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में रफीगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार कर जदयू के जिलाध्यक्ष भी रह चुके अशोक कुमार सिंह का तो कहना है कि अब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार जी वाली जदयू पार्टी रह ही नहीं गई है! जब हम औरंगाबाद में जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष थे! तब उस वक्त जिला मुख्यालय में जदयू का कार्यालय भी हुआ करता था, और प्रत्येक स्थानों पर जदयू का झंडा भी दिखता था! लेकिन अभी तो औरंगाबाद जिला में जनता दल यूनाइटेड के दो विधायक है! इसके बावजूद भी ना तो जिला मुख्यालय औरंगाबाद में जदयू का कार्यालय ही दिखता है, और ना ही कहीं पर पार्टी का झंडा ही दिखता है! जो अब रविवार दिनांक – 04 अक्टूबर 2026 को गांधी मैदान औरंगाबाद में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, तेजस्वी प्रसाद यादव की पार्टी का भी दामन थामने जा रहे हैं! इसलिए आप इस मुद्दे पर क्या कहना चाहेंगे! तब उन्होंने संवाददाता द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पूर्व में अशोक कुमार सिंह हमारे पार्टी के विधायक थे! लेकिन अब तो वो राष्ट्रीय जनता दल पार्टी का दामन थामने जा रहे हैं, तो वो तो विपक्ष की भाषा बोलेंगे ही ना! इसीलिए वे अब विपक्ष की भाषा बोल रहे हैं, तो इस पर हमको कोई टीका – टिप्पणी भी नहीं करना है, और जहां तक जनता दल यूनाइटेड के जिला मुख्यालय में कार्यालय होने की बात है, तो आज भी कलेक्ट्रेट के सामने ही जदयू का जिला कार्यालय है! जहां की झंडोतोलन भी हुआ है, और आज भी आप देख रहे हैं कि प्रत्येक स्थानों पर जदयू का झंडा फहरा रहा है! इसलिए ऐसी कोई बात नहीं है, और जनता दल यूनाइटेड पूरे जिला में मजबूत स्थिति में है! वहीं दूसरी तरफ रमेश चौक पर वाम दल में शामिल भाकपा माले और सी.पी.आई. ( एम ) ने भी संयुक्त रूप से विशाल प्रदर्शन व नुक्कड़ सभा का आयोजन किया, तथा इसी विशाल प्रदर्शन में शामिल काराकाट लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन समर्थित माले सांसद, राजाराम सिंह ने भी खासकर देश के प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री, अमित शाह एवं चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त, ज्ञानेश कुमार पर जमकर हमला बोला! जिसमें संबोधित करते हुए कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामंतवादी हो गए हैं! अमेरिका और कॉर्पोरेट घरानों के पिछलगु हो गए हैं! इसके बाद उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त, ज्ञानेश कुमार भी भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर ही काम कर रहा हैं! जिस प्रकार से चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त, ज्ञानेश कुमार ने एस.आई.आर. के नाम पर वोटर लिस्ट में हेरा फेरी करके काफी संख्या में देशवासियों का नाम काटकर वोट देने से वंचित किया, और वोट चोरी करके देश के साथ बहुत बड़ी गद्दारी की है! इस पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जय अवश्य भेज जाना चाहिए, और देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज होना चाहिए! अंत में काराकाट लोक सभा क्षेत्र के माले सांसद, राजाराम सिंह ने रमेश चौक पर संबोधित करते हुए कहा कि जब तक चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त पर प्राथमिकी दर्ज नहीं होगी, और जेल नहीं भेजा जाएगा तब – तक हम लोगों का धरना – प्रदर्शन जारी रहेगा! जिसमें इंडिया गठबंधन के सभी साथी मजबूती से एकजुट है!