औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद शहर के दानी बीघा स्थित सत्येंद्र नारायण सिन्हा पार्क में सीआरपीएफ द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जवानों ने पार्क परिसर में फैली गंदगी, कचरा और सूखे पत्तों की सफाई की। साथ ही लोगों को अपने आसपास सफाई रखने और पर्यावरण संरक्षण के


प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि आम लोगों में भी स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़े। पार्क में मौजूद स्थानीय लोगों ने भी इस अभियान की सराहना की और इसमें सहयोग किया। मौके पर मौजूद सीआरपीएफ के अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। यदि हम अपने आसपास के पार्क, सड़क और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखेंगे तो बीमारियों से भी बचा जा सकेगा और शहर सुंदर बनेगा।
