औरंगाबाद ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
अम्बा थाना क्षेत्र के संड़ा मोड़ के समीप एक महिला के पास से एक देशी कट्टा एवं एक जींदा कारतुस की बरामदगी के पश्यात् अम्बा थाना कांड़ संख्या 165 / 26 दिनांक 26 / 9 / 26 दर्ज करते हुए जेल भेजे जानें की घटना नें क्षेत्र में कई सबालों को खड़ा कर दिया है। चौक – चौराहे एवं गाँव – गलियों में यह चर्चा आम तौर पर सुनी जा रही है कि कहीं यह महिला हथियारों की तस्करी तो नहीं करती है। या फिर कोई अपराधिक गिरोह की सक्रिय सदस्य तो नहीं है । जितनें मुँह उतनी बातें होनी लाजिमी है । कोई कह रहा है कि इस महिला का तार प्रतिवंधित संगठनों से संगठन से जुड़ा है । तो कोई कहता है कि यह महिला अम्बा थाना क्षेत्र के ही एक गाँव की रहनें वाली है और यह एक संगठित गिरोह से संपर्क रखती है जो कि बिहार – झारखण्ड़ के सीमाओं पर अपना गिरोह के द्वारा अपराध को अंजाम देनें में सहायक की भूमिका नीभाती है। चर्चाऐं चाहे जो होती रहे। यह तो पुलिस द्वारा जाँच का विषय है । अब देखनें वाली बात होगी कि अम्बा पुलिस सभी सम्भावित विन्दुओं पर गहनता से जाँच कर पुरी सच्चाई को सामनें लाये । ताकी गिरफ्तार महिला के अपराधिक नेटवर्क को धवस्त कर क्षेत्र में अमन एवं शांति का माहौल कायम किया जा सके ।
