औरंगाबाद ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिला फुटपाथ विक्रेता संघ के जिला अध्यक्ष शशी सिंह के मकान को पिछले दिनों बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। बताया जाता है कि 40 साल से केशरे हिंद के भूमि पर शशी सिंह अवैध रूप से मकान बनाकर रह रहे थे। इस संबंध में पटना हाईकोर्ट का आदेश के हवाला देते हुए मकान को ध्वस्त कर दिया गया। लेकिन अब स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय इस लिए नहीं बल्कि इस लिए हो रहा है कि शहर के रमेश चौक से लेकर धर्मशाला मोड़ तक केशरे हिंद के जमीन पर अनेकों बड़े बड़े बिल्डिंग बने हैं और कई होटल के अलावे ब्यपारिक प्रतिष्ठान बने हुए हैं तो इन अवैध निर्माण पर आखिर बुल्डोजर कब चलेगा और इसकी जिम्मेवारी किन लोगों पर है। स्थानीय लोगों को मानें तो केशरे हिंद के जमीन पर बड़े-बड़े लोगों का बिल्डिंग और होटल एवं अन्य ब्यवसायिक प्रतिष्ठान है और इन लोगों को राजनैतिक एवं प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है इसी लिए कोई बुल्डोजर नहीं चल रहा है। शहर में केवल अतिक्रमण के नाम पर छोटे छोटे फुटपाथी दुकानदारों तथा गरीबों को परेशान किया जाते रहा है।
