एनएच 139 को फोरलेन बनाने का डीपीआर फिर हुआ निरस्त, केन्द्रीय मंत्री के घोषणा के बाद जब क्रेडिट आप ले रहे थे तो डीपीआर निरस्त होने का भी क्रेडिट आप लेंगे?


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


पटना से औरंगाबाद भया हरिहरगंज एनएच 139 एक बार फिर निरस्त होने का आम चर्चा है और सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। डीपीआर निरस्त होने का पुष्टि खबर सुप्रभात नहीं करता है लेकिन आम चर्चा और सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल के बाद यह सवाल भी उठने लगा है कि आखिर एनएच 139 पर और कितने लोग जान गंवायेंगे तो सरकार और विभाग को निंद खुलेगा। बताते चलें कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटना में लोग मारे जा रहे हैं फल स्वरूप अभी तक सैंकड़ों लोगों का घर उजर गया है। फिर भी बार बार डीपीआर यदि निरस्त होता है तो इसके लिए सरकार और विभाग इस पथ से लाभान्वित होने वाले लोगों के सामने अब करो या मरो के रास्ते बचे हैं। तथा इसके लिए जिम्मेवार सरकार और विभाग होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और सरकार को साफ़ साफ़ बता देना चाहिए कि एनएच 139 से लाभान्वित होने वाले जनता से आख़िर सौतेलापन ब्यवहार क्यों किया जा रहा है? पूर्व में विभाग के केन्द्रीय मंत्री नीतीन गडकरी द्वारा गया जी में एक सभा मंच से भी घोषणा किया गया था कि एन एच 139 को फोरलेन के लिए स्विकृती प्रदान किया जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री द्वारा किये गए घोषणा के बाद भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा क्रेडिट लेने का होड़ मचा था। आज उन भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों के समक्ष यह सवाल खड़ा हो रहा है कि जब फोरलेन के घोषणा के लिए क्रेडिट आप ले रहे थे तो बार बार डीपीआर निरस्त होने का भी क्रेडिट आप लेंगे या इसके लिए भी विपक्ष को जिम्मेवार कह कर अपना पल्ला झाड़ लेंगे?