आवास योजना का सूची फाईनल नहीं होने से ग्रामीणों में असंतोष, विलम्ब होने से उठ रहा सवाल


अम्बा (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


कुटुम्बा प्रखंड में अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु लाभुकों का सूची अभी तक फाइनल नहीं हो सका है। सूची तैयार होने पर ब्लाक स्तर पर स्कूटनी होगा उसके बाद जिला-स्तर पर फाइनल होगा तब सूची का अंतिम रूप दिया जाएगा और सूची का प्रकाशन होगा। उक्त जानकारी कुटुम्बा के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियांशु बसु ने पुछे जाने पर दिये। इधर अभी तक लाभुकों का सूची फाइनल नहीं होने से ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है। बताते चलें कि पंचायत में

सैंकड़ों लोग फ़ाइनल सूची का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्हें आशंका है कि सूची निर्माण में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आवास सहायक तथा बिचौलियों के सांठ-गांठ से पैसा का उगाही बेखौफ होकर किया गया है। यहां तक कि वैसे लोगों का नाम सूची में शामिल करने से परहेज़ किया गया है जो लोग नजराना देने में असमर्थ हैं। लेकिन जो लोग नजराना दे चुके हैं या फिर दलाली और चाटुकारिता करने में नम्बर वन स्थान बना चुके हैं वैसे लोगों को घर के सभी सदस्यों का नाम सूची में शामिल रहने का उम्मीद पाले हुए हैं। यदि इन आरोपों में सत्यता सामने आते ही सुशासन व कानून का राज का असलियत एक बार फिर उजागर होगा और भ्रष्टाचार के दरिया में गोता लगा रहे कुछ भ्रष्ट अधिकारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के चेहरा से नक़ाब उतर जायेगा।