औरंगाबाद के परसा में बनेगा रेलवे ट्रमिनल

औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन से औरंगाबाद जिला मुख्यालय को रेलवे लाईन से जोड़ने का कवायद शुरू होने से जिलावासियों में खुसी एवं प्रसन्नता व्याप्त है। बताते चलें कि औरंगाबाद सदर अंचल के मौजा जम्होर, जगदीशपुर, जोकहरी,शुसनार,भरथौली, कठउतीया, रामपुर तथा कर्मा भगवान में 85.9118 एकड़ भूमि अधिग्रहण हो रहा है। जानकारी के अनुसार परसा में रेलवे ट्रमिनल बनाया जायेगा। परसा औरंगाबाद पुलिस लाइन से सटे होने के कारण इस क्षेत्र का भी विकास होगा।