संगठनात्मक मुद्दो को लेकर समर्पित कांग्रेस जन कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन दिल्ली पर धरना ,कोर कमेटी की बैठक मे निर्णय

औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

संगठनात्मक मुद्दो को लेकर जिलेवार कांग्रेस के समर्पित कांग्रेस जन, नेतागण और कार्यकर्त्ताओ अब दिल्लीका रूख करेंगे। समर्पित कांग्रेसजन की औरंगाबाद जिला कोर कमिटी ने बैठक कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय इंदिरा भवन नयीदिल्ली पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।इसकी जानकारी औरंगाबाद जिला समर्पित कांग्रेस जन के संयोजक मृत्युंजय सिंह, धीरेंद्र सिंह एवं इरफानुल हक ने दिए। बैठक मे आन्दोलन की लामबंदी के लिए प्रथम चरण मे औरंगाबाद से शुरूआत हुई कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण मे 19 अगस्त को नांलन्दा और तीसरे चरण मे 24 अगस्त को भभुआ (कैमूर) मे निर्धारित है ।अ
19 अगस्त को नालन्दा जिला मे समर्पित कांग्रेस जन कीआपसी परिचर्चा एवं बिचार-विमर्श कार्यक्रम किया जायेगा। अन्य जिलेवार तिथियो बाद मे धोषणा किए जायेगे।
औरंगाबाद जिला कांग्रेस समर्पित कांग्रेसजन की आपसी परिचर्चा एव विचार-विमर्श मे बिभिन्न जिला के कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ के साथ हो रही कथित उपेझा और भेदभाव के मामलो को लेकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का ध्यान आकर्षित किया जायेगा।समर्पित कांग्रेस जन का उद्देश्य संगठन को मजबूत वनाना और कार्यकर्त्ताओ की समस्याओ का समाधान करना है। बिहार प्रदेश स्तरीय समर्पित कांग्रेस जन की आन्दोलन संचालन के लिए संयोजक जमाल अहमद भल्लू सदस्य AICC एव पूर्व उपाध्यक्ष BPCC और नागेन्द्र पासवान विकल सदस्य AICC,पूर्व अध्यक्ष BPYC, पूर्व महासचिव BPCC एव अध्यक्ष- चौकीदार दाफादार समिति बिहार को बनाए गये।संयोजक के सहयोग के लिए अनिल कुमार सिंह पूर्व विधायक नालन्दा,रामप्रीत राय पूर्व विधायक ,पूर्वी चम्पारण और छत्रपति यादव (स्वतंत्र पत्रकार) सदस्य AICC, पूर्व विधायक खगड़िया को मनोनीत किए और अन्य पूर्व विधायक के नामो की धोषणा बाद मे किया जायेगा। औरंगाबाद जिला समर्पित कांग्रेस जन संचालन का संयोजक मृत्युंजय सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह और इरफानुल हक को बनाए गए शेष नामो की धोषणा बाद मे किए जायेगे । औरंगाबाद जिला समर्पित कांग्रेस जन की आपसी परिचर्चा एव विचार-विमर्श कार्यक्रम मे बताए गए कि जिलेवार समर्पित कांग्रेस जन और संघर्षरत कार्यकर्त्ताओ संगठन सृजन तहत जिलाध्यक्ष मनोनीत के बाद हाताश और निराश है।दिल्ली दरवार के जुगार तंत्र सिंडीकेट सदस्य ने चुनाव हारने के बाद स्वय को सिरमौर बने रहने और वर्चस्व वनाए रखने के लिए जिलाध्यक्ष बन गए। संगठन सृजन तहत जिलाध्यक्ष मनोनीत की गलत चुनाव कराने मे बिहार कांग्रेस प्रभारी ,सह प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन सृजन AICC पर्यवेक्षक और राष्ट्रीय महासचिव संगठन को गुमराह करने का प्रयास और कार्य किए। समर्पित कांग्रेस जन अखिल भारतीय कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व का ध्यान बिहार कांग्रेस प्रभारी, सह प्रभारी और बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को अविलंब हटाओ और बिहार कांग्रेस बचाओ की मांग प्रस्ताव पारित किए। परिचर्चा एव विचार-विमर्श कार्यक्रम मे संयोजक जमाल अहमद भल्लू ने बताए कि बिहार कांग्रेस मे संशय और अनिश्चिता के माहौल मे जिलेवार कांग्रेस संगठन मजबूत नही हो पायेगी।समर्पित कांग्रेस जन की आंतरिक पीड़ा दूर करने के लिए यह आवश्यक है कि समर्पित कांग्रेस जन एकजुट हो कर 08 सितंबर 2026 को दिल्ली चलो और धरना-प्रदर्शन माध्यम से राष्ट्रीय नेतृत्व की ध्यान आकृष्ट कराओ, ताकि बिहार प्रभारी,सह प्रभारी और बिहार प्रदेश अध्यक्ष को हटाओ और बिहार कांग्रेस बचाओ। समर्पित कांग्रेसजन के संयोजक नागेन्द्र पासवान विकल ने कहा कि आखिरकार समर्पित और संघर्षरत कार्यकर्त्ताओ जिनको कांग्रेस पार्टी का चुनाव लड़ने के लिए टिकट नही मिला वैसे समर्पित कांग्रेस जन और कार्यकर्त्ताओ के बीच से जिला अध्यक्ष वनाने का अवसर मिलता चाहिए था। संगठन सृजन के नाम पर बिहार के कई जिला मे बिहार- दिल्ली मे बैठे जुगार तंत्र सिंडीकेट सदस्य अपना – अपना जिलाध्यक्ष मनोनीत करवा लिए जो बिहार कांग्रेस के लिए न्यायोचित नही है,दिल्ली चलो न्यायोचित कार्रवाई की मांग करे। छत्रपति यादव पूर्व विधायक ने कहा बिहार प्रदेश कांग्रेस वर्तमान दौर मे संक्रमणकाल से गुजर रही है और बिहार प्रभारी, सह प्रभारी और बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सिरमौर वना है।  नेता राहुल गांधी ने कहा डरो मत!और स्लीपर सेल नेतागण पार्टी को नुकसान पहुंचा रहा है समर्पित कांग्रेस जन सर्तक रहो।बिहार कांग्रेस मे 2027 तक सदस्यता लागू है औ प्रदेश डेलीगेट एव जिला डेलीगेट निर्वाचित है ।क्या कारण है संगठन चुनाव मे कांग्रेस संविधान को लागू नही किया गया ।2025 चुनाव मे टिकट वितरण मे बडे पैमाने पर गडबडी हुई और पांच- पांच सिंटीग विधायक का टिकट काटकर अन्य को दिए गए इतना ही नही 2020 चुनाव मे दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी को टिकट नही दिए गए।
औरंगाबाद जिला समर्पित कांग्रेस जन की आपसी परिचर्चा एव विचार-विमर्श कार्यक्रम मे क्रमश: मृत्युंजय सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, राकेश कुमार सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, शैलेन्द्र दूवे पूर्व जिलाध्यक्ष, अरविन्द कुमार सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, धीरेंद्र कुमार सिंह पूर्व उपाध्यक्ष किसान सेल,डाँ अन्य लाल पासवान, इरफान उल हक पूर्व निदेशक मध्य ग्रामीण बैंक, नवीन कुमार शर्मा,प्रो0 अंबिका पासवान, संतन सिंह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ,राहुल मिश्रा ,ई० युवराज गौरव औरंगाबाद वरिष्ठ नेता सूर्यदेव यादव , इरफ़ानुल ,मो० समीम ,डॉ अंबिका ,श्याम बिहारी ,शंकर प्रशाद ,शैलेंद्र दुबे ,रमेश प्रशाद ,राम नरेश पांडेय ,चंदन ,बबलू सिंह ,रणजीत सिंह ,संतन पूर्व अध्यक्ष ,नीरज कुमार सिंह ,मनोज कुमार सिंह ,शमशाद आलम ,धर्मेंद्र शर्मा एवं इत्यादि नेतागण ।