प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला आया प्रकाश में

नवादा संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

बिहार के नवादा की रहने वाली छोटी उपाध्याय (20) ने अपने प्रेमी ऋषभ सिंह के लिए पति और घर छोड़ दिया था। दोनों भागकर दादरा और नगर हवेली में 2 महीने से थे। गांव लौटने की बात पर हुए विवाद के बाद ऋषभ ने छोटी की

गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को प्लास्टिक में लपेटकर ट्रॉली सूटकेस में बंद कर कमरे में ताला लगाया और बनारस भाग गया। दुर्गंध आने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया है।